हंसी के फव्‍वारे का नया पता

Sunday, June 26, 2011

Funny Husband-Wife Jokes पति-पत्‍नी और शरारती चुटकुले

पत्‍नी:
अगर मैं मर जाऊं तो तुम क्‍या करोगे ?

पति:
शायद मैं भी मर जाऊंगा

पत्‍नी:
क्‍यों ?

पति:
ज्‍यादा खुशी भी कभी-कभी जानलेवा होती है

==============

पत्‍नी:
काश तुम ऐसे एसएमएस होते
जिसे मैं जिंदगी भर सेव करके रखती

पति:
काश तुम ऐसी रिंगटोन होतीं
जिसे मैं हर हफ्ते बदल सकता

==============

सगाई हुई,
शादी हुई ,
बीवी घर में आई,
घर बन गया स्‍वर्ग
और मैं स्‍वर्गवासी

==============

पत्‍नी को बेगम क्‍यों कहते हैं ?

क्‍योंकि शादी के बाद
सारे गम तो पति के हिस्‍से में आते हैं
और पत्‍नी
'बे-गम' हो जाती है

Friday, June 24, 2011

Funny Santa-banta Jokes Collection संता-बंता के चुटकुले

संता को रोता देखकर बंता ने पूछा:
क्‍या हुआ ?

संता:
मैंने 2 टन का एसी खरीदा,
घर आकर तौला तो सिर्फ
35 किलोग्राम का निकला

===============

संता:
तुम्‍हारी बीवी का क्‍या नाम है

बंता:
गूगल कौर

संता:
ये कैसा नाम है

बंता:
यार मैं जहां भी होता हूं,
वो मुझे ढ़ूंढ़ ही लेती है

===============

संता को उसका ससुर जूते मार रहा था

एक आदमी:
क्‍यों मार रहे हो ?

ससुर:
मैंने इसे हॉस्‍पीटल से एसएमएस किया
'तुम बाप बन गये हो'
इसने अपने सारे फ्रेंड्स को फॉरवर्ड कर दिया

===============

संता:
मां क्‍या आपने मुझे पैदा होने से पहले देखा था

मां:
नहीं तो बेटा

संता:
तो आपने मुझे पहचाना कैसे ?

Thursday, June 23, 2011

Funny Shayari चटपटी मजेदार शायरी

मेरे दोस्‍त तुम भी लिखा करो शायरी
तुम्‍हारा भी मेरी तरह नाम हो जायेगा
जब तुम पर भी पड़ेंगे अंडे और टमाटर
तो शाम की सब्‍जी का इंतजाम हो जायेगा

======================

यूज करते हैं मेक-अप का डब्‍बा रोज क्‍यूं
बन-संवर के निकलते हैं रोज क्‍यूं
मम्‍मी तुम तो कहती थीं ईद कब की गयी
फिर पड़ोसन से गले मिलते हैं पापा रोज क्‍यूं

======================

जिसे कोयल समझा वो कौवा निकला
दोस्‍ती के नाम पर हौव्‍वा निकला
जो रोका करते थे हमें शराब पीने से
आज उन्‍हीं की जेब से पौव्‍वा निकला

======================

वो आज भी हमें देखकर मुस्‍कुराते हैं
हम आज भी उन्‍हें देखकर मुस्‍कुराते हैं
ये तो उनके बच्‍चे ही कमीने हैं
जो हमें मामा-मामा कहके बुलाते हैं